फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The talk of cancellation of Hindi exam turned out to be fake

हाथरस : फर्जी निकली हिंदी की परीक्षा निरस्त होने की बात

Sun, 27 Mar 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The talk of cancellation of Hindi exam turned out to be fake
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

24 मार्च को हुई हिंदी की परीक्षा को निरस्त किए जाने की बात भ्रामक निकली। इसे लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक डीआईओएस ने पत्र जारी कर जानकारी दी।
डीआईओएस ने बताया कि अराजक तत्वों द्वारा सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश प्रयागराज के फर्जी हस्ताक्षर तैयार कर एक विज्ञप्ति प्रकाशित की गई है। इसमें अपर मुख्य सचिव द्वारा 24 मार्च 2022 की हिंदी की परीक्षा के बाद आगे होने वाली परीक्षा स्थगित किए जाने का उल्लेख किया है।

साथ ही फर्जी विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख किया गया है कि अपनी जिज्ञासाओं के संबंध में टोल फ्री नंबर 1801125532553 परिषद कार्यालय द्वारा संचालित नहीं है। डीआईओएस ऋतु गोयल ने सभी परीक्षार्थियों, अभिभावकों एवं परीक्षा से जुड़े समस्त अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्यों को आगाह किया है कि इस फर्जी और भ्रामक विज्ञप्ति का कदापि संज्ञान न लें। परिषद द्वारा पूर्व में निर्गत परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ही पूरे प्रदेश में 12 मार्च 2022 तक परीक्षाएं संचालित होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed