फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The system of entry and exit should be strengthened at the polling stations having more than five booths.

हाथरस : पांच से अधिक बूथ वाले मतदान केंद्रों पर सुदृढ़ हो प्रवेश-निकासी की व्यवस्था

Wed, 05 Jan 2022 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The system of entry and exit should be strengthened at the polling stations having more than five booths.
फोटो
विज्ञापन

हेडिंग
पांच से अधिक बूथ वाले मतदान केंद्रों पर सुदृढ़ हो प्रवेश-निकासी की व्यवस्था
क्रासर
डीएम ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, मतदान बढ़ाने के लिए करें जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस। विधानसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां लगातार तेजी पकड़ रही हैं। इस क्रम में जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन ने विकास भवन सभागार में मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पांच से अधिक बूथ वाले मतदान केंद्रों में प्रवेश और निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर पांच से अधिक बूथ हैं, वहां मुख्य द्वार से मतदान केंद्र तक अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जानी है। उन्होंने सभी एसडीएम को मतदान केंद्रों का स्वयं अपने स्तर से निरीक्षण करते हुए प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी एसडीएम को मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों और चौपाल जैसी गतिविधियों का मतदान केंद्रों पर आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वीप योजना का मुख्य उद्देश्य मतदान का प्रतिशत बढ़ाना है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी तथा परियोजना निदेशक को मतदान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराने और मतदान के महत्व के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए। समस्त मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों पर मतदान केंद्र की संख्या अथवा जो भी सूचना अंकित की जानी है, उसे भी तत्काल लिखवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को चुनाव पाठशाला के माध्यम से मतदान के महत्व एवं मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल, एडीएम न्यायिक मोहम्मद मोइनुल इस्लाम, सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed