{"_id":"62d454afa4de857bbc29f054","slug":"hathras-the-sit-in-of-the-members-continued-even-on-the-sixth-day-hathras-news-ali29624275","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : छठवें दिन भी जारी रहा सभासदों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : छठवें दिन भी जारी रहा सभासदों का धरना
विज्ञापन
हाथरस : नगर पालिका प्रांगण में धरने पर बैठे सभासद। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिका परिषद में अधूरे बरातघर व अन्य मांगों को लेकर सभासदों का धरना छठवें दिन भी जारी रहा। सभासदों ने बोर्ड की संपत्तियों को बेचने का आरोप भी लगाया। बरातघर न बनाने वाले ठेकेदार को काली सूची में डालने की मांग है।
सभासदों का कहना है कि तीन साल से अधूरे बरातघर को जानबूझकर नहीं बनने दिया जा रहा है। अवस्थापना निधि के 32 लाख रुपये से बन रहे बरातघर में मिली भगत करके ठेकेदार को आठ लाख का भुगतान कर दिया। शेष बचे 24 लाख रुपये भी अवस्थापना निधि में नही है। आखिर वह पैसा कहां गया।
सभासदों ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रति माह होने वाली विकास की भौतिक समीक्षा बैठक में पालिका के निर्माण विभाग ने सही रिपोर्ट न देकर जिलाधिकारी एवँ मुख्यमंत्री को गुमराह किया जा रहा है। इस कारण बरातघर तीन साल से अधूरा पड़ा है। सभासदों ने सरकारी पैसे को बर्बाद करने करने का आरोप लगाया। सभासद दल के अध्यक्ष ने कहा कि सोमवार को आयुक्त अलीगढ़ को बरातघर प्रकरण एवं सफाई कर्मचारी की शिकायत के साथ नगर पालिका की संपत्तियों की बिना बोर्ड की अनुमति के बेचने की शिकायत की जाएगी। धरनास्थल पर प्रदीप शर्मा, नारायण लाल, वीरेंद्र माहौर, निशांत उपाध्याय, राजेंद्र गोयल, अंजली शर्मा, सभासद प्रतिनिधि हरप्रसाद माहौर आदि थे। संवाद