{"_id":"61f0578b6506bd5ca2271b4f","slug":"hathras-the-shortage-of-buses-will-start-from-the-first-week-of-february-hathras-news-ali2838729108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी बसों की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी बसों की किल्लत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए फरवरी के पहले सप्ताह से रोडवेज बसों की किल्लत शुरू हो जाएगी। पहले चरण में चुनाव कराने के लिए दस से अधिक बसें बागपत जाएंगी। 77 में से 40 बसों के चुनाव में जाने का अनुमान है। इस कारण लोकल व लंबे रूटों पर यात्रियों को मुश्किलों से जूझना पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि कई महीने से रोडवेज घाटे से जूझ रहा है। चुनाव की घोषणा के बाद रोडवेज को इनकम सुधरने की उम्मीद है। इसी बीच लोकल व लंबे रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए आने वाले दिनों में मुश्किलें खड़ी होने वाली है।
क्योंकि हाथरस से बागपत के पहले चरण में होने वाले चुनाव में पुलिस कर्मियों को लेकर 11 बसें जाएंगी। इसके अलावा जिले में पैरामिलिट्री फोर्स का आना शुरू हो गया है। अब तक फोर्स के लिए चार गाड़ियां ली जा चुकी है।
विज्ञापन
फरवरी के पहले सप्ताह से बसों चुनाव में लग जाएगी। इस कारण लोकल व लंबे रूटों पर बसों की कमी हो जाएगी। यात्रियों को गंतव्य की दूरी तय करने के लिए डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा।