फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The session is about to start from April 1, but the books have not arrived yet

हाथरस : एक अप्रैल से शुरू होने वाला है सत्र लेकिन अभी तक नहीं आई किताबें

Thu, 17 Mar 2022 09:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The session is about to start from April 1, but the books have not arrived yet
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत अप्रैल के प्रथम सप्ताह से होने वाली है लेकिन अभी तक नई किताबें नहीं आई है। इसके चलते बच्चों को नए सत्र में पुरानी किताबों से ही पढ़ाई करनी होगी। यह भी संभव है कि बच्चों को किताबों के बिना ही कई माह बिताने पड़े। बीते साल भी कई परिषदीय स्कूल में एक ही किताब से दो से तीन बच्चों को पढ़ाई करनी पड़ी थी।
बेसिक शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को हर साल इस परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा है। वर्तमान शैक्षिक सत्र में कई विद्यार्थियों को यूनिफार्म, जूता- मोजा, स्कूल बैग और स्वेटर की राशि अब तक नहीं मिली है।
विज्ञापन

नए सत्र में बच्चों को ये सामग्री खरीद कर वितरित की जाएगी या डीबीटी से दी जाएगी, इस पर भी अभी निर्णय नहीं हुआ है। परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को शासन की ओर से नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया जाता है। पहली कक्षा में ही एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत भी पाठ्यक्रम का निर्धारण होना है। लेकिन शासन स्तर से पाठ्यपुस्तकों के प्रकाशन को लेकर अभी तक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इसे पूरा करने में करीब एक महीने से अधिक का समय लगेगा। जिस भी फर्म को टेंडर मिलेगा, उसे पुस्तक प्रकाशित कर वितरण के लिए दो महीने का समय देना होगा। ऐसे में मई जून तक ही स्कूलों में किताबें पहुंच पाने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

- बच्चों की किताबें शासन स्तर से आती हैं, इसको लेकर शासन की ओर से अभी तक कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। जब तक किताबें नहीं आती हैं, बच्चों को दीक्षा के जरिये और पुुरानी किताबों से ही पढ़ाया जाएगा। - शाहीन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed