फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The route will be changed from five in the morning to 10 in the morning on the day of counting

हाथरस : मतगणना के दिन सुबह पांच से दूसरे दिन सुबह 10 बजे तक मार्ग रहेगा परिवर्तित

Wed, 09 Mar 2022 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The route will be changed from five in the morning to 10 in the morning on the day of counting
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च का एमजी पॉलीटेकिभनक परिसर में होगी। इसके लिए मतगणना स्थल एमजी पॉलीटेक्निक के आसपास के रूट को डायवर्ट किया गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे से 11 मार्च की सुबह 10 बजे तक तक आगरा रोड पर नगला भुस तिराहा बाईपास से डीआरबी इंटर कॉलेज तिराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। संवाद

इस प्रकार होगा वाहनों का आवागमन
- आगरा और मथुरा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन नगला भुस बाईपास तिराहा से हतीसा पुल ओवरब्रिज मथुरा रोड से जनपद हाथरस के लिए आवागमन करेंगे।
- रोडवेज बसें नगला भुस बाईपास तिराहा से हतीसा पुल ओवरब्रिज मथुरा रोड से इगलास फाटक होते हुए रोडवेज बस स्टैंड के लिए आएंगी-जाएंगी।
- सभी प्रकार के वाहन बाईपास से सासनी होते हुए अलीगढ़ और सिकंदराराऊ के लिए आवागमन करेंगे। सिकंदराराऊ की तरफ से आने वाले वाहन कैलोरा चौराहे से सासनी होते हुए अपने गंतव्य के लिए जाएंगे।
विज्ञापन

- अलीगढ़ की तरफ से आने वाले आगरा मथुरा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन रुहेरी तिराहा बाईपास होते हुए अपने गंतव्य के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed