फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The reality of the operation of madrasas will be tested

हाथरस : मदरसों के संचालन की परखी जाएगी हकीकत

Sun, 21 Feb 2021 11:17 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The reality of the operation of madrasas will be tested
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में संचालित मदरसों के संचालन की हकीकत का शासन जल्द सत्यापन कराएगा। शासन स्तर के निर्देश पर सत्यापन के लिए टीमें गठित की जाएंगी। सत्यापन के बाद ही अनुदान की राशि मदरसों को दी जाएगी।
जिले में करीब दो दर्जन से अधिक मदरसे संचालित हैं। इनमें से अल्पसंख्यक विभाग की ओर से 13 मदरसे मान्यता प्राप्त संचालित हैं। अब जिले में संचालित सभी मदरसों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। वहीं अवैध रूप से संचालित मदरसों की भी जांच की जाएगी। इनमें से चार मदरसे ऐसे हैं, जिन्हें राज्य सरकार की ओर से अनुदान राशि मिलती है। फिलहाल इन मदरसों के अनुदान पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

शासन ने निर्देश दिए हैं कि इन सभी मदरसों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के दौरान तैनात स्टाफ, मिलने वाली सुविधाओं सहित अन्य जरूरी सुविधाओं का सत्यापन किया जाएगा। इस संबंध रिपोर्ट शासन को भेजी जाए। रिपोर्ट के आधार पर ही अनुदान राशि भेजी जाएगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि जिले में संचालित सभी मदरसों की जांच की जाएगी। मान्यता व अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए जल्द ही टीमें गठित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed