फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The puddle is causing trouble for the villagers of Pehura

हाथरस : पीहुरा के ग्रामीणों के लिए मुसीबतों का सबब बन रही पोखर

Mon, 18 Jul 2022 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The puddle is causing trouble for the villagers of Pehura
हाथरस : गांव पीहुरा की गली में पानी भरने पर विरोध जताते ग्रामीण। संवाद - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र में शुक्रवार की रात को हुई बारिश में ग्राम पंचायत पीहुरा में सफाई एवं पानी निकासी की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 35 वर्षों से गांव के मध्य पोखर में बारिश के दिनों में पानी लबालब भर जाता है। पोखर का पानी इसके आसपास रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। लगभग चार साल पहले इस पोखर में फिसलकर गिरने से एक बच्चे की जान जा चुकी है। इस घटना से भी प्रशासन और ग्राम पंचायत ने कोई सबक नहीं लिया है।
इस बार इस गांव में हुए पंचायत चुनाव में इस गली में रहने वाले ही व्यक्ति को ग्रामीणों ने इस उम्मीद के साथ प्रधान चुना कि वह पोखर से होने वाले जलभराव की समस्या से निजात दिलाएंगे, लेकिन हालात जस के तस हैं। शुक्रवार रात को हुई बारिश के बाद ग्रामीणों के सामने फिर यही समस्या खड़ी हो गई है। गली में पानी भरने से उसमें बने मकानों में दरार पड़ने और उनके गिरने का खतरा बढ़ गया है। पोखर की सफाई नहीं होने उसमें जलकुंभी के साथ अन्य कई प्रकार की झाड़ियां भी उपज आई हैं। इस कारण उसमें आबादी का पानी जाता ही नहीं है और वापस गली में लौट आता है। पोखर की तरफ रहने वाले लोग गंदे पानी में रहने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

उनके मोहल्ले में लगा हैंडपंप भी इसी गंदे पानी के बीच में लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तो गंदे पानी में पनपने वाले मच्छरों के साथ गंदा पानी पीने से बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। वर्तमान के साथ पूर्व प्रधानों ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की व्यथा
जब से हमने होश संभाला है, तब से बारिश के मौसम में इस पोखर के पानी का यही हाल हो जाता है। प्रधानों ने इस समस्या की ओर कोई ध्यान ही नहीं दिया है। हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं।
- कुमारी संगीता
मैं एक विधवा महिला हूं। मेरे बच्चे भी नहीं हैं। घर में अकेली रहती हूं। गली में पानी भरने से मेरे घर में सबसे पहले पानी भर जाता है। प्रधान कोई सुनवाई नही करता है। हम बहुत तकलीफ में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
- सीता देवी
गली में पानी भरने से घर गिरने का खतरा हर साल बढ़ जाता है। पोखर की पिछले 35 वर्षों से सफाई नहीं हुई है। इस कारण इसमें गंदा पानी भरा रहता है। बीमारी बढ़ने का भी भय लगा रहता है। शिकायतों का कोई नतीजा नहीं है।
-ओमप्रकाश
पानी भरने से उसमें से निकलने में गिरने का डर लगता है। इसमें बच्चे कई बार गिर कर घायल हो चुके हैं कोई सुनता ही नहीं है। पोखर के पानी की वजह से हम कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। कोई सुनने वाला नहीं है।

- विमलेश देवी
छोटी ग्राम पंचायत होने के कारण ग्राम निधि में अधिक पैसा नहीं आता है। इस पोखर से गांव के बाहर पानी की निकासी के लिए अधिक धनराशि की आवश्यकता है। इसके लिए मैंने कई बार ग्राम्य विकास विभाग मेें जाकर अधिकारियों से संपर्क किया है और पत्र भी लिखा है। पैसा मंजूर होने पर पोखर की सफाई कराई जाएगी और गांव से बाहर पानी की निकासी का कार्य कराया जाएगा।
- हीरालाल, प्रधान पीहुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed