फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The procession of Maharaja Agrasen took out with pomp

हाथरस : धूमधाम से निकाली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा

Sun, 10 Oct 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The procession of Maharaja Agrasen took out with pomp
अग्रसेन शोभायात्रा में शामिल नृत्य झांकी में नृत्य करती कलाकार। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

श्री अग्रवाल सभा के बैनर तले चल रहे चार दिवसीय श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के तीसरे दिन श्री श्री 1008 श्री महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा निकाली गई। बैडबाजों की मधुर धुन और रंग बिरंगी रोशनी की चकाचौंध के बीच जब महाराजा अग्रसेन रथ पर सवार होकर निकले तो पूरा नगर झूम उठा। समाज के लोग महाराजा अग्रसेन के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
शोभायात्रा को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा से पूर्व महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में हुए कार्यक्रम में श्री अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों द्वारा समाज के सभी लोगों, आगंतुकों और अतिथियों का पगड़ी बांधकर अभिनंदन किया गया। उसके बाद सेवा सदन के पास पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने रथ पर सवार महाराजा अग्रसेन की आरती उतारकर शोभायात्रा की शुरुआत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन एक पौराणिक समाजवाद के प्रवर्तक, युगपुरुष, महादानी और समाजवाद के प्रथम प्रणेता थे। चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन युगल किशोर अग्रवाल, समिति अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने भी महाराजा अग्रसेन की आरती उतारी। शोभायात्रा जवाहर बाजार होती हुई एसआर कांपलेक्स पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। लोगों ने महाराजा अग्रसेन की आरती उतारी और प्रसाद का वितरण किया। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन के अलावा एक नृत्य झांकी भी निकाली गई। शोभायात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा।

इस मौके पर दाऊदयाल अग्रवाल, जयजगत गर्ग एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन बालकिशन गोयल, दिनेश त्यागी, हंवीर सिंह, दीपक बधौतिया, रामकिशन वर्मा, ओमवीर सिंह, राजकुमार अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, अंकित गोयल, मदन बंसल, रिंकू अग्रवाल, पंकज गर्ग, मुन्ना पाटिया, तनुज गर्ग, अजय गर्ग, रजत अग्रवाल, संजीव अग्रवाल बॉबी, तनुज गर्ग, आकाश गर्ग, अमरीश, ललित शाह, जगदीश अग्रवाल, राहुल बंसल, जतिन बंसल, विष्णु अग्रवाल, राधारमण अग्रवाल, अनुपम जिंदल, कृष्णा जिंदल, प्रवीन अग्रवाल, पवन गर्ग, अनुज सिंघल, निखिल अग्रवाल, रजत बंसल, सोनू सिंघल, धर्मेंद्र बंसल, अरुण बंसल, देवकीनंदन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, मुन्नालाल अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अजय बंसल, अरुण बंसल, डॉ. योगेश शर्मा, प्रभाष अग्रवाल, सुमित अग्रवाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा में शामिल पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल व ?

महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा में शामिल पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल व ?- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed