फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The procession of Maharaja Agrasen came out with pomp, welcomed

हाथरस : धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा, हुआ स्वागत

Fri, 08 Oct 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The procession of Maharaja Agrasen came out with pomp, welcomed
हाथरस : महाराजा अग्रसेन की जयंती पर पूजा-अर्चना करते अतिथि राजीव अग्रवाल व अन्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन की जयंती के मौके पर बृहस्पतिवार को शहर की अंगूमल धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ अलीगढ़ के पूर्व मेयर प्रत्याशी राजीव अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना कर और आरती उतारकर किया।
शोभायात्रा से पूर्व शहर के चामड़ गेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में सुबह हवन और ध्वज पूजन हुआ। शाम को अंगूमल धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के सादाबाद गेट, रूई की मंडी, सराफा बाजार, हलवाई खाना, घंटाघर, बैनीगंज, पंजाबी मार्केट, सासनी गेट, नयागंज आदि मुख्य मार्गों से होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का कई जगह आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में महाराज अग्रसेन बग्गी पर सवार होकर चल रहे थे। अन्य कई झांकियां भी थीं।
विज्ञापन

इस मौके पर शरद अग्रवाल डिब्बा वाले अध्यक्ष, मुकेश कुमार गर्ग महामंत्री, विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष , दीपेश अग्रवाल सराफ, कार्यक्रम व्यवस्थापक दिलीप पोद्दार एडवोकेट, अशोक अग्रवाल बीड़ी वाले, राकेश बंसल हींग वाले, दिनेश चंद्र सेकसरिया, डॉ .संजय अग्रवाल, रामकुमार सिंघल, मनोज अग्रवाल राया वाले, मनोज अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, कृष्णगोपाल अग्रवाल, महेंद्र कुमार बंसल, गौरव अग्रवाल बॉबी, श्याम अग्रवाल, सुरेश चंद्र कनोडिया, गोविंद शरण अग्रवाल, प्रकाश नारायण बंसल, कपिल अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल एडवोकेट, प्रदीप बंसल, सुरेशचंद्र अग्रवाल ठेकेदार, मुन्नालाल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, निष्कर्ष गर्ग, सुनील अग्रवाल एडवोकेट, गौरव अग्रवाल, मोहन सिंघल, मनोज सिंघल, विशाल अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed