फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The price of mustard reached six and a half thousand rupees a quintal

हाथरस : साढ़े छह हजार रुपये क्विंटल तक पहुंचे सरसों के दाम

Tue, 22 Feb 2022 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The price of mustard reached six and a half thousand rupees a quintal
हाथरस : मंडी में बिकने को लगा सरसों का ढेर। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इस बार सरसों की फसल का उत्पादन करने वाले किसानों की बल्ले बल्ले हो गई है। इस साल फरवरी माह में पिछले साल की तुलना में सरसों के दाम में दो से ढाई हजार रुपये क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। फसल का वाजिब मूल्य मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। मंडी प्रशासन भी राजस्व बढ़ने की संभावना से उत्साहित है।
उल्लेखनीय है कि जिले में आलू व गेहूं की सर्वाधिक पैदावार होती है। इस बार खेतों में सरसों की फसल भी खूब लहलहा रही है। किसान अपनी उपज को लेकर मंडी का रुख करने लगे हैं। सरसों पांच से साढ़े छह हजार रुपये तक दाम पहुंच गए हैं। किसानों की सरसों को आढ़तिया खुद प्लेटफार्म पर रखकर सुखा रहे हैं। सरसों के दामों में आए इस उछाल से आने वाले दिनों में सरसों के तेल के दामों में भी तेजी आने की संभावना मंडी में जताई जा रही है। इस कारण आमजन की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ना तय है।
विज्ञापन

बारिश से भीगी सरसों को सुखा रहे अन्नदाता
हाथरस। इस बार वसंत पंचमी से ऋतु परिवर्तन हो गया। इसके साथ सरसों पर फूल आना शुरू हो गया। इस दौरान बारिश ने दस्तक दे दी है, जिससे जिले के अधिकांश किसानों की सरसों भीग गई। अब किसान सरसों को सुखाकर मंडी ला रहे हैं। बीते दिनों हुई बारिश ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार पिछले साल की तुलना में सरसों का दाम अच्छा है। इस बार सरसों की पैदावार कम रही है। इस कारण ज्यादा फायदा नहीं हो रहा है।
-सुल्तान सिंह, किसान
पिछले वर्ष फरवरी में सरसों का दाम 45 सौ रुपये क्विंटल था। इस बार शुरुआत में रेट सही है। आने वाले दिनों में रेट में और उछाल आने की संभावना है।
-अमिताभ, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed