{"_id":"62af60c91bcc4b2b41260297","slug":"hathras-the-person-injured-in-the-fight-kept-on-suffering-for-treatment-sikandhra-rahu-news-ali2942560167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : इलाज के लिए तड़पता रहा मारपीट में घायल व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : इलाज के लिए तड़पता रहा मारपीट में घायल व्यक्ति
विज्ञापन
हाथरस : सीएचसी की इमरजेंसी में पड़ा मारपीट में घायल व्यक्ति। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
मारपीट में घायल एक व्यक्ति रविवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की इमरजेंसी में इलाज के लिए तड़पता रहा, लेकिन चिकित्सक नहीं आए। हालांकि रविवार को अवकाश रहता है, लेकिन इमरजेंसी में चिकित्सक ड्यूटी पर रहते हैं।
बता दें कि नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी निवासी भोला पुत्र कारेलाल को रविवार की सुबह कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी पर भेजा। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक भोला इमरजेंसी में पड़ा कराहता रहा, लेकिन चिकित्सक नहीं आए।
चिकित्सक ने उसे एक दर्द का टीका अवश्य लगा दिया गया। मौजूदा कर्मी बार-बार यही कहता रहा कि चिकित्सक नहा रहे हैं। तीन घंटे के इंतजार के बाद भी चिकित्सक इमरजेंसी में नहीं पहुंचे। इस मामले में सीएचसी प्रभारी से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन बंद था। संवाद