फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The path of Bhuteshwar temple is also dilapidated, pebbles and stones will be scattered

हाथरस : भूतेश्वर मंदिर की राह भी जर्जर, बिखरे मिलेंगे कंकड़-पत्थर

Thu, 24 Feb 2022 11:17 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The path of Bhuteshwar temple is also dilapidated, pebbles and stones will be scattered
हाथरस : शहर से सटे गांव कुंवरपुर के लिए जाने वाले रास्ते पर टूटी सड़क व जलभराव। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के कई प्रमुख शिवालयों के लिए जाने वाले मार्ग जर्जर हालत में हैं। यही स्थिति 300 साल पुराने भूतेश्वर मंदिर को जाने वाले रास्ते की है। नवीपुर-नगला धन सिंह मार्ग पर इस बार कांवड़ियों के लिए राह मुश्किल भरी होगी।
लोगों का कहना है कि शहर का भूतेश्वरनाथ मंदिर करीब 300 साल पुराना है। इस समय मंदिर के लिए जाने वाले रास्ते की हालत बदतर है। अमृत योजना के तहत नवीपुर-नगला धन सिंह मार्ग पर पाइप लाइन डाली गई। इसके बाद मार्ग की मरम्मत में लापरवाही बरती गई। इस कारण ये मार्ग जर्जर हालत में हैं।
विज्ञापन

-
इस मार्ग की हालत बहुत खराब है। यह मार्ग प्राचीन मंदिर भूतेश्वर मंदिर को भी जोड़ता है। यह मार्ग संकरा है। अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को दुरुस्त कराया जाए। कई बार इस संबंध में अधिकारियों से मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप शर्मा
भूतेश्वर मंदिर करीब 300 साल पुराना है। इसके लिए जाने वाला मार्ग काफी जर्जर है। दूसरी ओर लाला का नगला की ओर से आने वाले मार्ग पर काफी जलभराव है। मंदिर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को दुरुस्त कराएं।
- दिनेश गिरि, सेवायत पुजारी।
नवीपुर नगला धनसिंह मार्ग भूतेश्वर मंदिर को जाने वाला सीधा मार्ग है। इस मार्ग की हालत बहुत खराब है। मंदिर के लिए दो रास्ते हैं। एक का मार्ग जर्जर है तो दूसरे पर जलभराव है। इस मार्ग का चौड़ीकरण कराने के साथ दुरुस्त कराया जाए।
-महेश चंद्र,
नवीपुर-नगला धन सिंह मार्ग भूतेश्वर मंदिर जोड़ता है। मार्ग की स्थिति दयनीय है। इस मार्ग को चौड़ा कराने के साथ दुरुस्त कराया जाए तो यह मार्ग शहर के लोगों के लिए संपर्क मार्ग का काम करता है। आवागमन में बहुत दिक्कत होती है।
-विकास शर्मा
बाबा भूतेश्वर नाथ का प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर की जनप्रतिनिधियों को सुधि लेनी चाहिए। नवीपुर-नगला धन सिंह मार्ग बाईपास से तीन जगह जुड़ रहा है। महाशिवरात्रि पर काफी कांवड़िया गंतव्य की दूरी तय करते हैं। मार्ग को चौड़ा कराने के साथ दुरुस्त कराया जाए।

- विश्वनाथ उपाध्याय
यह अब तक मार्ग ग्रामीण अंचल में आता था। अब इसको दुरुस्त कराने का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। यह बहुत ही प्राचीन भव्य मंदिर है। महाशिवरात्रि से पहले इस मार्ग को दुरुस्त कराने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। भक्तों की राह को सुगम बनाने पर पूरा ध्यान है।
-आशीष शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed