{"_id":"617af0aad7b0f2013d2f4072","slug":"hathras-the-names-of-new-voters-will-be-included-by-running-a-special-campaign-hathras-news-ali2769216192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विशेष अभियान चलाकर शामिल होंगे नये मतदाताओं के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विशेष अभियान चलाकर शामिल होंगे नये मतदाताओं के नाम
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में होती बैठक। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में अपर जिलाधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल ने राजनीतिक दलों के सदस्यों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
एडीएम ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्राें की संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान आगामी एक नवंबर से 30 नवंबर तक चलाया जाएगा। इसके लिए अर्हता तिथि एक जनवरी 2022 रखी गई है। मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन एक नवंबर को किया जाएगा। दावों तथा आपत्तियों को प्राप्त करने के लिए एक से 30 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है। विशेष अभियान सात, 13, 21 तथा 28 नवंबर को चलाया जाएगा।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पीवीसी कार्ड पर डुप्लीकेट फोटो पहचान पत्र तैयार करने के लिए 25 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। निर्धारित शुल्क जमा कर कोई भी मतदाता अपना डुप्लीकेट पीवीसी कार्ड पर फोटो पहचान पत्र बनवा सकता है। समस्त राजनीतिक दलों से एडीएम ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर की सहायता से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। सभी राजनीतिक दल बूथ लेवल ऑफिसर स्तर पर अपने-अपने बूथ लेवल एजेट की नियुक्ति कर इनकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध करा दें। संवाद