फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The mobile team will check one thousand vehicles every month

हाथरस : हर महीने एक हजार वाहन चेक करेगा सचल दल

Thu, 17 Dec 2020 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The mobile team will check one thousand vehicles every month
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कर चोरी करने वाले व्यापारियों की अब शामत आने वाली है। जिले में वाणिज्यकर सचल दल का पहरा सख्त होगा। हर माह सचल दल को करीब एक हजार वाहनों की पड़ताल करनी पड़ेगी। मुख्यालय से आदेश आने के बाद अधिकारी आगे की कार्ययोजना बनाने में जुट गए हैं। इससे वाणिज्यकर विभाग पर काम का बोझ भी बढ़ना तय है।

कर चोरी रोकने के लिए सरकार भी खासा जोर दे रही है। इसी के तहत जिले के सचल दल द्वारा अब तक हर माह करीब 500-700 वाहनों को चेक किया जाता था। अब मुख्यालय से सचल दल इकाइयों को हर माह एक हजार वाहन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। वाणिज्यकर विभाग के एप पर बिल नंबर डालने के साथ यह भी बता देगा कि यह गाड़ी पहले ही चेक हो चुकी या नहीं। कर चोरी करने वाले व्यापारी अब वाणिज्यकर सचल दल के रडार में जल्दी आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed