फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The miscreant police arrested the escaped miscreant from the jail within six hours

हाथरस: जेल से फरार बदमाश को मुरसान पुलिस ने छह घंटे के अंदर पकड़ा

Mon, 26 Oct 2020 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The miscreant police arrested the escaped miscreant from the jail within six hours
हाथरस: सासनी जेल से भागा हुआ अरोपी मुरसान पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

सासनी की अस्थायी जेल से फरार एक शातिर आरोपी को मुरसान पुलिस ने छह घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने पुलिस टीम को इनाम दिया है।
मुरसान क्षेत्र के गांव सुंधिया निवासी कुमकुम की भैंस का पड्डा गांव के ही गुलफाम पुत्र जमीन, असलम पुत्र आशिक अली व इंतजार खां ने 29 सितंबर को चोरी कर लिया था। बाद में पुलिस ने गुलफाम व असलम को भैंस के पड्डे सहित शनिवार को गांव भकरोई के निकट से गिरफ्तार कर लिया और उसको सासनी स्थित अस्थायी जेल में भेज दिया गया था। जेल जाने के कुछ घंटे बाद ही गुलफाम अस्थायी जेल से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।
आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई। रविवार की देर रात को फरार आरोपी के खिलाफ अलीगढ़ के डिप्टी जेलर राकेश द्विवेदी की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया। इस मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए एसपी द्वारा टीम गठित कर दी गई। जेल से फरार आरोपी गुलफाम को मुरसान पुलिस ने करीब छह घंटे बाद ही पकड़ लिया।
विज्ञापन

मुरसान कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार राठी ने बताया कि वह एसआई रमाकांत शर्मा, एसआई धीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल सरवर खान, मोनू चौधरी को लेकर साथ लेकर जेल से फरार आरोपी गुलफाम की तलाश कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर उन्होंने इगलास रोड स्थित गांव गंगागढ़ी थाना इगलास अलीगढ़ के निकट से गुलफाम को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने फरार आरोपी को गिरफ्तार करने वाली मुरसान कोतवाली की टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया है। बता दें कि गुलफाम पर गांव में एक महिला से छेड़छाड़ करने का भी मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed