फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The members burnt the effigy of the EO of the municipality, shouting slogans

हाथरस : सभासदों ने नगर पालिका के ईओ का फूंका पुतला, की नारेबाजी

Sat, 08 Jan 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The members burnt the effigy of the EO of the municipality, shouting slogans
हाथरस : नगर पालिका परिसर में नगर पालिका के ईओ का पुतला फूंकते नगर पालिका के सभासद। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की बैठक न होने पर पालिका के सभासदों ने गुस्से का इजहार करते हुए पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
सभासदों का आरोप था कि अधिशासी अधिकारी द्वारा लगातार उन्हें बोर्ड बैठक बुलाने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन बोर्ड की बैठक नहीं बुलाई जा रही है। सभासदों का कहना था कि जल निगम द्वारा शहर में डाली जा रही अमृत पेयजल योजना में गंभीर लापरवाही व भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर एक पत्र पूर्व में सौंपा गया था। इसमें मांग की गई थी कि बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाकर अमृत पेयजल योजना का काम कार्यदायी संस्था जल निगम की जगह किसी अन्य संस्था से कराया जाए।

सभासदों ने बताया कि कई बार ईओ ने बोर्ड बैठक के लिए तिथि घोषित कर दी, लेकिन बैठक का एजेंडा अभी तक नहीं निकलवाया गया है। ईओ जानबूझ कर बोर्ड की बैठक टालने की कोशिश कर रहे हैं। नगर पालिका परिसर में सभासदों ने ईओ का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि यदि बैठक नहीं बुलाई गई तो वह सोमवार से धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर सभासद नारायण लाल, प्रमोद शर्मा, वीरेंद्र माहौर, प्रदीप शर्मा, श्रीभगवान वर्मा, निशांत उपाध्याय, राजेंद्र गोयल, सभासद प्रतिनिधि हरप्रसाद माहौर, सभासद प्रतिनिधि दुर्गेश वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed