{"_id":"61fc250b07e6cf1f4324b7b4","slug":"hathras-the-main-candidates-kept-trying-to-get-the-names-of-the-rebels-back-hathras-news-ali28443524","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बागियों के नाम वापसी कराने के लिए मुख्य उम्मीदवार करते रहे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बागियों के नाम वापसी कराने के लिए मुख्य उम्मीदवार करते रहे प्रयास
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
किसी भी प्रत्याशी ने बृहस्पतिवार को नामांकन वापस नहीं लिया, लेकिन टक्कर में शामिल उम्मीदवार और उनके समर्थक यह प्रयास करते रहे कि बागी उम्मीदवार नाम वापस ले लें। जिले की तीनों विधानसभा सीटोें पर सभी प्रमुख दलों में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद असंतोष व्याप्त है। कुछ बागियों ने नामांकन कर दिया है और चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।
ऐसे में टक्कर में शामिल उम्मीदवारों इन बागियों से यह डर सता रहा है कि वह उन्हें चुनाव में नुकसान पहुंचा देंगे और उनके वोटों में सेंध लगा देंगे। ऐसे में बृहस्पतिवार को भी टक्कर में शामिल उम्मीदवार यह प्रयास करते रहे कि यह बागी नाम वापस ले लें। साथ ही कुछ निर्दलीयों को भी नाम वापस करने के प्रयास किए जाते रहे। अब देखना यह है कि बृहस्पतिवार को कौन नाम वापस लेता है। संवाद