{"_id":"5fb170d78ebc3e9b85058068","slug":"hathras-the-late-evening-rain-with-strong-wind-increased-the-winter-hathras-news-ali2487936130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: तेज हवा के साथ देर शाम हुई बारिश ने बढ़ाई सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: तेज हवा के साथ देर शाम हुई बारिश ने बढ़ाई सर्दी
विज्ञापन
हाथरस: रविवार की रात को शहर में होती बारिश।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रविवार की देर शाम को तेज हवा के साथ आई बारिश ने एकाएक सर्दी को बढ़ा दिया। इससे सामान्य जन-जीवन भी प्रभावित हो गया। बारिश के चलते शहर में कई स्थानों पर जलभराव भी हो गया। त्योहार की चहल-पहल भी कुछ समय के लिए थम गई।
रविवार की सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए थे और और सर्दी भी बढ़ गई थी। दोपहर को कुछ समय के लिए ही सूरज के दर्शन आसमान में हुए, लेकिन इसके बाद फिर बादल छा गए। सूर्यास्त के बाद शाम सात बजे के एकाएक तेज हवा चली। इसके चंद मिनट बाद ही बारिश आ गई। तेज बारिश से सामान्य दिनचर्या खासी प्रभावित हुई।
त्योहार की चहल-पहल भी थम गई। काफी लोग गोवर्धन पूजा के बाद मंदिरों में दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन उन्हें भी रुकना पड़ा। बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव भी हो गया। बारिश ने सर्दी को और बढ़ा दिया।