{"_id":"61c8ae95c5e59068eb124bbb","slug":"hathras-the-interest-of-the-people-of-kushwaha-society-is-safe-only-in-bsp-sadabad-news-ali2815820196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बसपा में ही सुरक्षित है कुशवाह समाज के लोगों का हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बसपा में ही सुरक्षित है कुशवाह समाज के लोगों का हित
विज्ञापन
बसपा के कुशवाह सम्मेलन में बसपा नेता डॉ अविन शर्मा का स्वागत करते लोग।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
मुरसान रोड स्थित बसपा कार्यालय पर रविवार को कुशवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से काफी संख्या में कुशवाह समाज के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में कुशवाह समाज के प्रबुद्ध लोगों ने 2022 के चुनाव में बसपा को मजबूत करने संकल्प लिया।
बसपा नेता और प्रत्याशी डॉक्टर अविन शर्मा ने कहा कि मैं आपके समाज का हमेशा आभारी रहूंगा और हर परिस्थितियों में आपके कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा। उन्होंने समाज के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि बसपा ने हमेशा विकास की राजनीति की है। बसपा ने जनहित में ऐसे कई कार्य किए, जिन्हें आज भी जनता याद करती है।
बसपा के शासन में जनता खुशहाल थी, लेकिन आज भाजपा के शासन में लोगों में चहुंओर निराशा, भ्रष्टाचार, अपराध चरम सीमा पर हैं। कुशवाह समाज का हित बसपा में ही सुरक्षित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकिशन कुशवाह ने की।
विज्ञापन
मौके पर डॉ. उमाशंकर शर्मा (लॉर्ड साहब), महेश बाबू कुशवाह, हर्षकांत कुशवाह, दिनेश कुमार देशमुख, सौवी कुरेशी, दामोदर प्रधान, विजय सिंह सिखरा, दिनेश भारती, भगवान सिंह कुशवाह, डॉ. सतीश चंद्र, योगेश कुशवाह प्रधान, कमल सिंह कुशवाह, जेपी सागर, रामकिशन कुशवाह, छोटे लाल कुशवाह, नाथूराम कुशवाह, शिवचरण कुशवाह, केदारी लाल, जलालुद्दीन खां, डॉक्टर सौदान सिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे।