फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The heat wave loosened due to rain, waterlogging in the city

हाथरस : झमाझम बारिश से ढीले पड़े गर्मी के तेवर, शहर में जलभराव

Wed, 20 Jul 2022 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The heat wave loosened due to rain, waterlogging in the city
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर को हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से तो थोड़ी राहत मिली, लेकिन शहर का ड्रेेनेज और सीवरेज सिस्टम फिर दम तोड़ गया। जगह-जगह जलभराव होने से शहर ताल-तलैया बन गया। इस कारण शहर के कई इलाकों के लोगों को गंतव्य की राह तय करने में मुश्किलों से जूझना पड़ा। कच्चे रास्ते जलभराव की वजह से दलदल बन गए। कीचड़ के चलते लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा।
सावन के महीने की शुरुआत के साथ कई दिनों से उमसभरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। कई दिनों से मौसम करवट बदल रहा था, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। बुधवार की दोपहर को झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आई। आमजन को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। बारिश शहर के कई इलाकों के लोगों के मुश्किलें लेकर आई।
विज्ञापन

शहर के नवीपुर कलां, लाला का नगला, नगला तंदुला, श्रीनगर, रमनपुर, नाई का नगला सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। कुछ लोगों के घरों में पानी भर गया। लोग पानी निकालते हुए नजर आए। लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा। धान की फसल के लिए तो यह बारिश वरदान मानी जा रही है। इस बारिश से खेतों को इतनी नमी मिल जाएगी कि धान की पौध आसानी से जम जाएगी। अन्य फसलों की बुवाई करने वाले किसान भी इस बारिश से काफी खुश हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed