फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The groom reached Sadabad to pick up the bride by helicopter

हाथरस : हेलिकॉप्टर से दुल्हन को लेने सादाबाद पहुंचा दूल्हा

Mon, 13 Dec 2021 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The groom reached Sadabad to pick up the bride by helicopter
हाथरस : हेलिकॉप्टर के जरिए सादाबाद पहुंचे दूल्हे का स्वागत करते वधू पक्ष के लोग। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

सादाबाद की बेटी सोमवार को हेलिकॉप्टर से विदा हो जाएगी। दूल्हा हेलिकॉप्टर लेकर रविवार को सादाबाद पहुंच गया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हेलिकॉप्टर जैसे ही सादाबाद के छाबी मियां बाग में उतरा, वैसे ही सैकड़ों लोगों की भीड़ हेलिकॉप्टर से आए दूल्हे को देखने के लिए उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए हेलीपैड से लेकर विवाह स्थल तक काफी पुलिस बल भी तैनात रहा।
नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन स्व. शिवचरनलाल की पौत्री और भाजपा नेता उदय कुमार की बेटी कुमारी सर्वेश का विवाह 12 दिसंबर को हरियाणा के होडल क्षेत्र के भाजपा विधायक जगदीश नायर के बेटे राहुल के साथ तय हुआ था। दूल्हे राजा रविवार को हरियाणा से हेलिकॉप्टर से सादाबाद पहुंच गए। हेलिकॉप्टर के आगमन से पूर्व हेलीपैड के आसपास काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। हेलीपैड पर जैसे ही हेलिकॉप्टर उतरा और उसमें से दूल्हा राहुल उतरा, वैसे ही उसे देखने के लिए काफी भीड़ लग गई।
विज्ञापन

दूल्हे को हेलीपैड से कार द्वारा विवाह स्थल उत्सव गार्डन तक ले जाया गया। वहां शादी की रस्में पूरी की गईं। कुल मिलाकर इस शादी समारोह को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर पिछले कई दिनों से था। इधर, अब 13 दिसंबर की सुबह दुल्हन की विदाई भी हेलिकॉप्टर से ही होगी। शादी समारोह में आने वाले लोगों के स्वागत के लिए भी खास इंतजाम किए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed