फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The game of power cut being played in the name of shutdown

हाथरस : शट डाउन के नाम पर खेला जा रहा बिजली कटौती का खेल

Thu, 19 May 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The game of power cut being played in the name of shutdown
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों का हाल-बेहाल है। विद्युत लाइनों में लगातार फॉल्ट हो रहे हैं और इसकी वजह से कई-कई घंटे बिजली गुल हो रही है। वहीं विद्युत कर्मी अपनी मर्जी से शटडाउन ले रहे हैं। इसकी वजह से भी बिजली गुल हो जाती है और लोगों को कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ता है।
उल्लेखनीय है कि जिले में 64 बिजलीघरों के जरिये दो लाख 60 हजार उपभोक्ताओं को बिजली दी जाती है। गर्मी में चूंकि विद्युत चलित उपकरणों का प्रयोग बढ़ गया है, इसलिए बिजलीघरों के उपकरण भी ओवरलोड हो रहे हैं और नतीजा फॉल्ट के रूप में सामने आ रहा है। जब कोई बड़ा फॉल्ट होता है तो इसकी सूचना निगम स्तर तक जाती है। दूसरी ओर हर रोज शहर, देहात और कस्बा में जब विद्युत कर्मियों का मन होता है, तब वह शटडाउन ले लेते हैं। इसका खामियाजा जिले के उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

टीजीटू व जेई लेते हैं शटडाउन
सबस्टेशनों पर तैनात टीजीटू व जेई को कर्मी पहले फॉल्ट की सूचना देते हैं, फिर उसके बाद संबधित जेई या फिर टीजीटू नियत अवधि के लिए शट डाउन लेता है। फॉल्ट दूर होने के बाद शट डाउन वापस लिया जाता है, लेकिन जिले के सबस्टेशनों पर तो संविदा कर्मी ही शटडाउन का खेल खेलते हैं। पूर्व में शटडाउन को लेकर दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी सब स्टेशन पर तैनात कर्मी द्वारा बेवजह शटडाउन लेने की शिकायत मिलती है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जल्द ही कर्मियों के साथ बैठक की जाएगी।
-सुभाष चंद्रा, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed