{"_id":"616096c78ebc3e6251105278","slug":"hathras-the-forest-should-not-be-reduced-under-any-circumstances-dm-hathras-news-ali275257619","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जंगल किसी भी दशा में कम नहीं होने चाहिए : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जंगल किसी भी दशा में कम नहीं होने चाहिए : डीएम
विज्ञापन
हाथरस : पौधरोपण करते डीएम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
वन्य प्राणी सप्ताह का समापन समारोह का आयोजन जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में टटी डंडिया में किया गया। इस मौके पर सबसे पहले प्रभागीय वन अधिकारी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व मंच पर उपस्थित अधिकारियों को बुके भेंटकर उनका स्वागत किया।
जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने इस मौके पर पौधरोपण किया। डीएम ने कहा कि जंगल किसी भी दशा में कम नहीं होने चाहिए। इसमें लगातार वृद्धि होती रहनी चाहिए। उच्चतम न्यायालय ने इसको गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कर वनों के क्षेत्रफल को अधिक से अधिक बढ़ाया जाना है। जंगल में रहने वाले वन्यजीवों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होना चाहिए और वन्य जीवों का संरक्षण करना देश के सभी लोगों का उत्तरदायित्व है। यदि वन्य जीवों को किसी के द्वारा नुकसान पहुंचाया जाता है तो उनके विरुद्ध वन अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा वन्य जीवन पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। चित्रकला प्रतियोगिता में जिन छात्रों ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया है, डीएम ने उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह ने किया। अंत में ग्राम प्रधान ने डीएम सहित मंच पर उपस्थित सभी अधिकारियों को प्रतीक चिह्न एवं चिड़ियों का घोंसला भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एडीएम जेपी सिंह, सीडीओ आरबी भास्कर, उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ राजेश कुमार, सीओ सिकंदराराऊ, जिला पूर्ति अधिकारी एसपी शाक्य आदि थे। संवाद