{"_id":"5fe4d3958ebc3e3ec95ff68e","slug":"hathras-the-father-of-the-bitiya-said-those-who-had-demanded-the-investigation-from-the-cbi-while-now-telling-the-cbi-is-also-a-liar-hathras-news-ali2519885196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिटिया के पिता बोले, जिन लोगों ने सीबीआई से जांच की मांग की थी, वहीं अब सीबीआई को भी बता रहे हैं झूठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिटिया के पिता बोले, जिन लोगों ने सीबीआई से जांच की मांग की थी, वहीं अब सीबीआई को भी बता रहे हैं झूठा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिटिया के पिता का कहना है कि जो लोग अब सीबीआई की चार्जशीट को झूठा बता रहे हैं, इन्हीं लोगों ने सीबीआई की जांच की मांग की थी। उनका यह भी कहना है कि आरोपी संदीप ने दो बार उन पर फोन किया था और इसकी शिकायत उन्होंने आरोपी के पिता से भी की थी। उन्होंने फिर अपनी बेटी के आरोपी संदीप से किसी भी तरह के संबंध की बात को सिरे से खारिज कर दिया। इधर, बिटिया के घर की सुरक्षा में बृहस्पतिवार को भी सीआरपीएफ तैनात रही।
सीबीआई द्वारा चार्जशीट लगाने के बाद बिटिया के पिता ने कहा कि जो लोग अब सीबीआई की चार्जशीट को गलत बता रहे हैं, सीबीआई की जांच की मांग भी इन लोगों ने ही की थी। उनका कहना है कि हमें उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा। बिटिया के पिता का यह भी कहना है कि आरोपी संदीप से कभी उनकी बेटी की बातचीत नहीं होती थी। दो बार उनके फोन पर जरूर उसका फोन आया था। एक बार वह यह कहकर बोला कि वह दिल्ली का डॉन बोल रहा है तो दूसरी बार फोन उनकी पुत्रवधू ने उठाया था। इसमें भी उसने गाली-गलौज की थी। उन्होंने इसकी शिकायत संदीप के पिता से की थी।
उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के बारे में शुरू से ही गलत बातें उड़ा दी गईं। इतना ही नहीं हॉरर किलिंग की बात भी उड़ा दी गई। उनका यह भी कहना है कि कि उनकी बेटी कई दिन तक जिंदगी और मौत के बीच में झूलती रही, लेकिन गांव से कोई नहीं पहुंचा। ग्राम प्रधान अथवा उनके परिवार का भी कोई व्यक्ति नहीं पहुंचा, जबकि उन्होंने तो इन्हीं ग्राम प्रधान को वोट दिया था। उनका कहना था कि हम तो किसी से लड़ने-झगड़ने वाले आदमी नहीं हैं। शांतिपूर्वक अपना जीवन यापन करने वाले लोग हैं।
विज्ञापन
एसडीएम गए बिटिया के गांव, देखी स्थिति
हाथरस। करणी सेना के राष्ट्रीय महामंत्री सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन सतर्क है। करणी सेना ने शुक्रवार को गांव में महापंचायत का ऐलान भी कर रखा है। ऐसे में बृहस्पतिवार की शाम को एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा भी बिटिया के गांव गए। वहां उन्होंने पूरी स्थिति की जानकारी ली। अन्य कई लोगों से भी बातचीत की। सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति भी देखी।