फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The district will get the gift of seven new power stations in the new year

हाथरस : नए साल में जिले को मिलेगा सात नए बिजलीघरों का तोहफा

Wed, 01 Dec 2021 11:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The district will get the gift of seven new power stations in the new year
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। नए साल में जिले में बिजली सिस्टम में करोड़ों रुपये की लागत से सुधार होगा। जिले में सात नए बिजलीघरों का निर्माण होगा। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ओर से करोड़ों रुपये का बजट जारी किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर भी लगाए जाएंगे, जिससे आने वाले दिनों बिजली आपूर्ति बेहतर होगी। आमजन को काफी राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने सौभाग्य योजना में काफी लोगों को सुगम व्यवस्था के तहत कनेक्शन दे दिए हैं। जिलेभर में करीब 20 हजार उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। वर्तमान में जिले में ढाई लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। बिजली सिस्टम ओवरलोड न हो, इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। संवाद
विज्ञापन

शहर में एक, देहात में छह बिजलीघर बनेंगे
हाथरस। केंद्र सरकार द्वारा जिले को रिवेम्प स्कीम में शामिल कर लिया गया है। इसके तहत खुले तारों को हटवाया जाएगा। उनके स्थान पर बंच कंडक्टर लाइन डाली जाएंगी। पुलिस लाइन सहित जिले के कस्बों में करोड़ों रुपये की लागत से सात नए बिजलीघरों बनाए जाएंगे। कार्यदायी संस्था द्वारा सर्वे की शुरुआत कर दी गई है। माना जा रहा है नए साल में काम की शुरुआत होगी। इसके अलावा जिन सब स्टेशनों पर की ट्रांसफार्मरों की क्षमता कम है, उनकी क्षमता को बढ़ाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

38 किलोमीटर लाइन दुरुस्त होने की उम्मीद
हाथरस। जिले में कई साल पहले बंच कडक्टर लाइन डाली गई थी। अब यह लाइन जर्जर हो गई है। जिलेभर में करीब 38 किलोमीटर लाइन को बदला जाएगा। नई लाइन बिछाने का काम भी रिवेम्प स्कीम के तहत होने की बात अधिकारी कह रहे हैं। लाइन व ट्रांसफार्मर दुरुस्त हो जाएंगे तो लोगों को सुचारु आपूर्ति भी मिलने लगेगी। संवाद
स्मार्ट मीटर से रुकेगी बिजली
हाथरस। केंद्र सरकार की रिवेम्प योजना के तहत हाथरस जिले में करोड़ों की लागत से काम यह शर्त पर कराया जा रहा है। बिजली चोरी इन-दिनों शहर में 30 व देहात में 60 प्रतिशत पर पहुंच गई है। बिजली चोरी के इस आंकड़े को सिंगल डिजिट में लाने के लिए अफसरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस चुनौती से निपटने के लिए पहले चरण में शहर में और उसके बाद कस्बों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को बिलिंग के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। संवाद

शहर के पुलिस लाइन सहित सात बिजलीघरों का निर्माण किया जाएगा। रिवेम्प स्कीम में लाइन और ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि आदि काम होंगे। साथ ही लाइन हानियों को सिंगल डिजिट में लाने के साफ शब्दों में निर्देश हैं। योजना के तहत विद्युत आपूर्ति का ढांचा और मीटरींग की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
-जगतराम, अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed