फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The death of the girl was stuck with an electric wire hanging in the field.

हाथरस: खेत में लटके बिजली के तार से चिपक हुई थी बच्ची की मृत्यु।

Sun, 28 Jun 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The death of the girl was stuck with an electric wire hanging in the field.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पोपपुर निवासी पांच वर्षीय बच्ची की 24 जून को खेत में लटक रहे बिजली के तार से चिपककर मृत्यु हो गई। जिस व्यक्ति के खेत में इस बच्ची की मृत्यु हुई थी, आरोप है कि उसके दबाव में बच्ची के शव को गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। अब बच्ची के पिता ने इस मामले रिपोर्ट में खेत मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस बच्ची के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। इसके लिए प्रशासन से अनुमति मांगी जा रही है।
गांव पोपपुर निवासी रवेंद्र कुमार पुत्र होरीलाल द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी पुत्री राधिका 5 वर्ष 24 जून की शाम को खेत पर गई थी। खेत पर ओमप्रकाश पुत्र कल्लू सिंह और सतेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव विधिपुर ने बिजली का तार डाल रखा था। उसमें करंट दौड़ रहा था। करंट से उसकी पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वह मृत लड़की को देखकर घबरा गया। आरोप है कि उसी समय ओमप्रकाश ने दबाव डालकर बच्ची को गड्ढे में दफन करा दिया, जबकि वह मामले में रिपोर्ट दर्ज कराना चाह रहा था। शनिवार को दोनों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हो गई। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि रिपोर्ट के बाद पोस्टमार्टम होना अत्यावश्यक है, जिससे मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा। शव को गड्ढे से निकलवाने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed