फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The dead body found hanging from the tree was not identified

हाथरस : पेड़ से लटके मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त

Thu, 30 Sep 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The dead body found hanging from the tree was not identified
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सासनी क्षेत्र के गांव जिरौली के पास पेड़ से लटके मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को लावारिस घोषित कर उसका पोस्टमार्टम कराया और फिर समाजसेवियों की मदद से उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया।
कोतवाली सासनी के गांव जिरौली के जंगल में एक 20 वर्षीय युवक का शव 27 सितंबर 2021 को फांसी पर लटका हुआ मिला था। मृतक के दाहिने हाथ की हथेली के ऊपर पर ओम लिखा हुआ था और दाहिने हाथ की बाजू पर मछला लिखा हुआ था। मृतक नीली टी-शर्ट एवं काला लोअर पहने हुआ था। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे पोस्टमार्टम गृह में रखा।
विज्ञापन

शिनाख्त न होने के कारण शव को थाना कोतवाली सासनी पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया और फिर उसका पुलिस द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीण वार्ष्णेय से शव के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया गया। समाजसेवियों द्वारा शव का धार्मिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार पत्थर वाली स्थित श्मशान घाट पर कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में सुनील अग्रवाल अध्यक्ष निस्वार्थ सेवा संस्थान, प्रवीण वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स, समाजसेवी सुनीत आर्य, प्रशांत कौशिक, नितिन अग्रवाल, आयोग दीपक, सुरजीत कुमार काली, जितेंद्र कुमार, बंटी भाई कपड़े वाले एवं कांस्टेबल अब्दुल अलीम, होमगार्ड बंगाली बाबू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed