फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The daughter's relatives will go to the High Court during the hearing on 27th

हाथरस : 27 को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट जाएंगे बिटिया के परिजन्र

Tue, 22 Dec 2020 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The daughter's relatives will go to the High Court during the hearing on 27th
हाथरस कांड : बिटिया के गांव में तैनात सीआरपीएफ के जवान। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिटिया के परिजन 27 जनवरी को हाईकोर्ट की लखनऊ बैंच में होने वाली सुनवाई के दौरान उपस्थित रहेंगे। वहां उन्हें बुलाया गया है। बिटिया के परिजनों को इस बात की टीस है कि बिना उनकी मर्जी के बिटिया के शव का जबरन अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि बिटिया के प्रकरण का खुद हाईकोर्ट ने संज्ञान में लिया था। इस मामले में 27 जनवरी को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सुनवाई है। बिटिया के पिता ने बताया कि इस दौरान उनके परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद रहेगा। कोर्ट ने उनके परिवार को भी वहां बुलाया है। उनके परिवार का एक सदस्य वहां जाएगा।
विज्ञापन

बिटिया के परिजनों को इस बात की टीस है कि उनके इच्छा के बिना उनकी बेटी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बिटिया के पिता का कहना है कि उनके यहां अविवाहित बच्चियों को दफनाने की प्रथा है,लेकिन प्रशासन ने उनकी बेटी के शव का दाह संस्कार कर दिया। उसके बाद यूपी पुलिस ने आरोपियों का ही साथ दिया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सीबीआई ने अब इस मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है तो उन्हें उम्मीद है कि अब न्याय मिलेगा। इधर, सीआरपीएफ बिटिया के घर की सुरक्षा में तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed