{"_id":"62605a80c039bb3585182793","slug":"hathras-the-condition-of-the-teenager-deteriorated-due-to-injection-of-expiry-date-hathras-news-ali289736751","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगने से बिगड़ी किशोरी की तबियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगने से बिगड़ी किशोरी की तबियत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
अलीगढ़ रोड स्थित निजी चिकित्सक के मेडिकल स्टोर से खरीदे गए एक्सपायरी डेट के इंजेक्शन से किशोरी की हालत खराब हो गई। जिस पर बच्ची को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। इस मामले की शिकायत सीएमओ से की गई है।
मेंडू के मोहल्ला सारस्वतान निवासी अश्वनी पाठक की बेटी अंकिता का उपचार अलीगढ़ रोड स्थित एक चिकित्सक के यहां चल रहा है। बुधवार को वह अपनी बेटी को यहां पर लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने एक इंजेक्शन लिखा, जिसे पास के ही मेडिकल स्टोर से खरीदा गया।
उस इंजेक्शन के लगने के तुरंत बाद ही किशोरी की तबियत खराब हो गई। जिसके बाद इंजेक्शन के रेपर पर नजर गई तो वह इंजेक्शन एक्सपायरी डेट का निकला। जिस पर बच्ची का उपचार कराए जाने के बाद अश्वनी अपनी शिकायत लेकर सीएमओ दफ्तर पहुंचे। शिकायत देते हुए उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ सीएमओ से कार्रवाई की मांग की है।