{"_id":"613a584a8ebc3e327e44c566","slug":"hathras-the-children-did-not-wear-the-uniform-even-the-clothes-of-the-teachers-were-not-clean-hathras-news-ali2727621144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बच्चों ने नहीं पहनी थी यूनिफॉर्म, शिक्षकों के कपड़े भी नहीं थे साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बच्चों ने नहीं पहनी थी यूनिफॉर्म, शिक्षकों के कपड़े भी नहीं थे साफ
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बीएसए ने विकास खंड हसायन के स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षण एवं स्कूल की अन्य व्यवस्थाओं का हाल जाना। इस दौरान जो खामियां मिलीं उन्हें दूर करने के लिए निर्देश दिए गए। प्राथमिक विद्यालय नवाबपुर में निरीक्षण के समय कोई भी छात्र/छात्रा यूनीफॉर्म में उपस्थित नहीं थे। सभी बिना मास्क लगाए पास बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। शिक्षक भी साफ व स्वच्छ वेशभूषा में नहीं थे। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताई।
निरीक्षण के दौरान छात्रों की नामांकन संख्या भी कम रही। निरीक्षण पंजिका नई उपलब्ध कराई गई लेकिन पुरानी निरीक्षण पंजिका के संबंध में कोई भी उत्तर नहीं दिया गया। प्रेरणा तालिका के अनुसार छात्रों की मैपिंग नहीं की गई है। बीएसए ने गांव में संपर्क कर नामांकन बढ़ाने, प्रेरणा साथी का लक्ष्य के सापेक्ष चयन किए जाने और छात्रों की संख्यावार शिक्षकों में विभाजित कर साप्ताहिक संवाद कराए जाने, प्रेरणा तालिका में अंकन किए जाने के निर्देश दिए गए।
प्राथमिक विद्यालय नगला ब्राह्मण एमडीएम मेन्यू के अनुसार नहीं बनाया जा रहा था। विद्यालय में छात्रों की नामांकन संख्या कम रही। प्रेरणा तालिका में छात्र-छात्राओं की मैपिंग नहीं की गयी है। छात्रों ने मास्क भी नहीं लगाए ते। बीएसए ने इन खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। संवाद