फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The challenge of saving greenery in front of the forest department on Holi

हाथरस : होली पर वन विभाग के सामने हरियाली बचाने की चुनौती

Sat, 13 Mar 2021 10:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The challenge of saving greenery in front of the forest department on Holi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

होली के त्योहार पर वन विभाग के सामने जिले में हरियाली पर आरी चलने से रोकने की चुनौती होगी। होलिका दहन पर इस बार भी जिले में कई क्विंटल लकड़ी की खपत होगी। लकड़ी कारोबारी भी इस मौके को भुनाने की तैयारी में जुट गए हैं। इसको देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्रों में कर्मियों का ड्यूटी चार्ट भी तैयार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि होली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही लकड़ी कारोबारी कटान तेज करने की तैयारी में लगे हैं। जिले में 100 से अधिक स्थलों पर होलिका दहन होता है। इसके लिए बड़ी मात्रा में लकड़ी की आवश्यकता होती है। जाहिर है कि लकड़ी की कमी पूरी करने के लिए पेड़ों पर आरी चलाई जाएगी। ऐसे में वन विभाग के सामने पेड़ों का अवैध कटान रोकने की चुनौती होगी।
विज्ञापन

कटान रोकने के लिए लगेगी कर्मियों की ड्यूटी
सिकंदराराऊ और सादाबाद क्षेत्र में पेड़ों का कटान रोकने के लिए वन विभाग के कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए विशेष योजना तैयार की गई है, ताकि हरियाली को बचाया जा सके। वन कर्मियों का कहना है कि होलिका दहन में सूखी लकड़ी को जलाया जा सकता है। हरा पेड़ काटने पर वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 क्विंटल लकड़ी पकड़ी, जुर्माना
प्रभारी वन अधिकारी विमल कुमार सिंह के निर्देश पर चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने कैलोरा, सासनी व अन्य स्थानों से काटकर लाई जा रही गूलर और आम की लकड़ी को पकड़ा है। वन विभाग द्वारा तीनों वाहनों से 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा का कहना है कि होली पर कटान को रोकने के लिए कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed