फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The challenge of increasing the voting percentage in the assembly elections

हाथरस : विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की चुनौती

Sat, 19 Feb 2022 12:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The challenge of increasing the voting percentage in the assembly elections
प्रशांत भारती
विज्ञापन

हाथरस। जिले में तीसरे चरण में होने वाले मतदान में इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासन ने इस बार 70 से 80 फीसदी मतदान कराने का लक्ष्य रखा है। मतदान के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए पिछले करीब दो माह में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

पिछले दो विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में मतदान का प्रतिशत 65 फीसदी को पार नहीं कर सका है। इस बार चुनाव आयोग के निर्देश के पर प्रशासन की ओर से स्वीप के जरिये मतदाताओं को जागरुक किए जाने के लिए स्कूल-कॉलेजों के साथ सार्वजनिक रूप से शहर व ग्राम पंचायतों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में मतदाताओं को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। वर्ष 2012 में जिले में हुए विधानसभा चुनाव में 61.4 फीसदी मतदान हुआ था। वर्ष 2017 में 63.08 फीसदी मतदान प्रतिशत रहा था। इस बार 20 फरवरी को होने वाले मतदान में पता चलेगा कि प्रशासन की मेहनत क्या असर दिखाती है। संवाद
विज्ञापन

वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के मतदान पर नजर
विधानसभा मतदान प्रतिशत
हाथरस 62.02
सादाबाद 65.61
सिकंदराराऊ 61.74
कुल 63.08
वर्ष 2012 के विधानसभा का मतदान प्रतिशत
विधानसभा मतदान प्रतिशत
हाथरस 59.05
सादाबाद 60.54
सिकंदराराऊ 64.83
कुल 61.04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed