फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The body of Barsai's Hariom was found hanging in the tinshed of a closed shop

हाथरस : बरसै के हरिओम का था बंद दुकान के टिनशेड में लटका मिला शव

Tue, 25 May 2021 11:04 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The body of Barsai's Hariom was found hanging in the tinshed of a closed shop
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चौराहा स्थित एक परचून की दुकान के बाहर पडे़ टिन शेड में सोमवार को लटके मिले किशोर के शव की परिजनों ने शिनाख्त कर ली है। मृतक ग्राम बरसै निवासी होरीलाल का 16 वर्षीय पुत्र हरिओम है।
कोतवाली निरीक्षक गौरव सक्सेना ने बताया कि किशोर सोमवार की शाम गांव में खेल रहा था। पिता ने उसे डांट दिया था। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर ने आत्मघाती कदम उठाया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, रविवार की मध्य रात्रि को पुलिस गश्त कर रही थी। तभी कोतवाली चौराहे पर परचून की बंद दुकान के टिन शेड पर किशोर का शव लटका देखकर पुलिस हरकत में आई थी। आनन-फानन पुलिस ने आसपास के दुकानदारों को मौके पर बुलाया और किशोर के शव को टिनशेड से नीचे उतरवाया था। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था, लेकिन उस समय तक किशोर की शव की शिनाख्त नहीं हुई थी। इस कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed