{"_id":"62434ee496e1bd56b425c78e","slug":"hathras-the-body-of-a-young-man-from-ambala-was-found-on-the-railway-track-sasni-news-ali2881015129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अंबाला के युवक का था रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अंबाला के युवक का था रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर ग्राम ममौता एवं मडराक के बीच ट्रैक पर मिले मृतक की पहचान हरियाणा के अंबाला स्थित महावीरगंज निवासी रामप्रकाश के पुत्र चंद्रप्रकाश (18 वर्ष) के रूप में हुई। युवक की पहचान सासनी के सांदलपुर निवासी उसके फूफा धर्मपाल ने की। मृतक होली में अपने फूफा के घर सांदलपुर आया था।
27 मार्च की दोपहर वह अपनी बाइक लेकर मडराक रेलवे स्टेशन गया था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक के फूफा धर्मपाल ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने की तहरीर थाने में दी थी। चंद्रप्रकाश के बाइक की डिग्गी में मिले कागज के आधार पर उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई। संवाद