फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The biggest contribution of plants in keeping the environment clean

हाथरस: पर्यावरण को स्वच्छ रखने में पौधों का सबसे बड़ा योगदान

Sat, 29 Aug 2020 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The biggest contribution of plants in keeping the environment clean
हाथरस: अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण करते नगर पालिका? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत यहां राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा और हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने पौधे रोपे।
नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि हर किसी को पौधरोपण कर उनकी देखभाल करनी चाहिए। पर्यावरण को स्वच्छ रखने में पौधों का सबसे बड़ा योगदान है। पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है। आज धरती को हरा-भरा रखने की बेहद जरूरत है, अन्यथा प्रदूषण से स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि शुद्ध हवा हमें पौधों से ही मिलती है। इनसे छांव भी मिलती है। जो लोग पौधे लगाएं, वह इनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उठाएं। इनको सिंचित भी करते रहें। वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण की बेहद जरूरत है। सभी को इसका महत्व समझना होगा। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरीशंकर राना उर्फ भूरा पहलवान, ताराचंद्र माहेश्वरी सहित काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed