फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The audience laughed at the great fool's conference, read poems

हाथरस : महामूर्ख सम्मेलन में दर्शकों ने लगाए ठहाके, पढ़ीं कविताएं

Sat, 02 Apr 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The audience laughed at the great fool's conference, read poems
हाथरस : महामूर्ख सम्मेलन में काव्यपाठ करतीं कवियित्री स्नेहा शर्मा व मंच पर मौजूद अतिथि। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुरसान रोड स्थित काका हाथरसी स्मारक भवन में शुक्रवार को महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन हुआ। कवियों ने दर्शकों को खूब हंसाया। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य ऊषा गुप्ता ने की।
हास्य व्यंग्य के आका कवि काका ने वर्ष 1959 में महामूर्ख सम्मेलन की शुरुआत की थी। पिछले दो वर्ष से कोरोेना के चलते इस सम्मेलन का आयोजन नहीं हो पा रहा था। शुक्रवार पहली अप्रैल को काका हाथरसी स्मारक भवन में यह सम्मेलन हुआ। इस मौके पर मंच पर उषा गुप्ता, सुरेंद्रपाल शर्मा कबाड़ी बाबा, प्रदीप शर्मा, मीरा दीक्षित, डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी मंचासीन थे। कई कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर दर्शकों को जमकर हंसाया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

काव्य पाठ करने वालों में रविकांत सिंह, दीपक रफी, श्याम बाबू चिंतन, पंडित हरिशंकर सारस्वत, देवेश आशु, गाफिल स्वामी, डॉ. उपेंद्र झा, स्नेहा शर्मा, प्रभु दयाल प्रभु, रामजीला शिक्षक, राकेश शर्मा, रामबाबू पीपल, रोशनलाल वर्मा, गोपाल चतुर्वेदी, विद्यासागर विकल, बाबा देवी सिंह निडर आदि ने कविताएं सुनाकर सबको लोट-पोट कर दिया। वहां मूर्खिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगे। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, राकेश शर्मा, गिर्राज सिंह गहलोत, राजेश अग्रवाल, प्रशांत शर्मा, रामनिवास, हरीशंकर वर्मा, जयप्रकाश तिवारी, देवेंद्र चौहान, गजेंद्र सिंह, कंचन सिंह, राज किशोर गुप्ता आदि थे। संचालन अनिल बौहरे ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed