फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The area of the municipality increased, but funds are not being received from the government for development

हाथरस : नगर पालिका का क्षेत्रफल बढ़ा, लेकिन शासन से विकास के लिए नहीं मिल रही धनराशि

Wed, 11 Aug 2021 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The area of the municipality increased, but funds are not being received from the government for development
हाथरस : मंडलायुक्त से मिलते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने मंडलायुक्त अलीगढ़ से मिलकर उन्हें नगर के विकास कार्यों में आ रही अड़चनों से अवगत कराया। मंडलायुक्त ने उन्हें इसे लेकर उच्च स्तर पर वार्ता करने का भरोसा दिलाया।
नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सीमा विस्तार के उपरांत नगर पालिका परिषद की आबादी अब दोगुनी हो गई है। क्षेत्रफल करीब पांच गुना बढ़ गया है। इसके विपरीत नगर पालिका परिषद को राज्य वित्त आयोग से प्रतिमाह मिलने वाली धनराशि पुराने क्षेत्रफल के सापेक्ष वर्तमान में कम प्राप्त हो रही है। इस कारण नगर के समस्त विकास कार्य अवरुद्ध पड़े हैं।
विज्ञापन

नवीन विस्तारित क्षेत्र में सम्मलित की गईं ग्राम पंचायतों में भी विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में नगर पालिका प्रशासन अपने सीमित संसाधनों से नये सम्मलित क्षेत्रों में सफाई और पथ प्रकाश की व्यवस्था करा रहा है। नगर की महायोजना वर्ष 2031 को लक्ष्य मानकर विनियमित क्षेत्र द्वारा बनवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस महायोजना में नगर के ट्रांसपोर्ट नगर, आउटर रिंग रोड, ग्रीन बेल्ट, ड्रेनेज, नाले, सीवर सिस्टम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सार्वजनिक शौचालय, सार्वजनिक पार्क, कम्युनिटी सेंटर, गो आश्रयशाला, बंदर आश्रयशाला, स्वान आश्रयशाला, आधुनिक सुख-सुविधाओं से सुसज्जित राजकीय अतिथि गृह एवं अन्य नागरिक सुविधाएं शामिल होंगी। उन्होंने मंडलायुक्त से नगर के समुचित विकास के लिए राज्य वित्त आयोग की धनराशि क्षेत्रफल व जनसंख्या के आधार पर नगर पालिका परिषद को दिलाने के लिए भी शासन से वार्ता करने का अनुरोध किया। मंडलायुक्त ने भरोसा दिलाया कि वह इसे लेकर शासन स्तर पर वार्ता करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed