फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The amount of new will be available only after showing the old uniform

हाथरस : पुरानी यूनिफार्म दिखाने पर ही मिलेगी नई की धनराशि

Wed, 06 Apr 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The amount of new will be available only after showing the old uniform
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इस बार नई यूनिफार्म और जूते-मौजों के लिए धनराशि तभी मिल सकेगी, जब वह पुरानी यूनिफार्म दिखाएंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को पूरी यूनिफार्म पहनकर अपने फोटो पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इसकी पुष्टि होने के बाद ही उन्हें नए शिक्षा सत्र के लिए धनराशि मिल सकेगी।
ऐसे में उन अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ना लाजिमी है, जिन्होंने जिनके खातों में या तो यूनिफॉर्म खरीदने की धनराशि नहीं पहुंची है या फिर उन्होंने खाते में पहुंची धनराशि का उपयोग यूनिफॉर्म खरीदने में नहीं किया है। गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में शासन ने यूनिफार्म, जूते-मोजे और स्कूल बैग खरीदने के लिए धनराशि आवंटित की थी।
विज्ञापन

प्रत्येक छात्र को शासन द्वारा 1056 रुपये की धनराशि दी गई थी, लेकिन कुछ अभिभावकों ने इस धनराशि का उपयोग अपने निजी हित में कर लिया। ऐसे अभिभावकों को अपने बच्चों का यूनिफॉर्म पहने फोटो अपलोड करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शाहीन ने बताया कि डायरेक्ट बेनीफिट्स ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिये उन्हीं को धनराशि भेजी जाएगी, जिनके बच्चों की यूनिफार्म में फोटो अपलोड होगी। जो ऐसा नहीं कर पाएंगे, उनके खातों में धनराशि नहीं भेजी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed