{"_id":"5ec577478ebc3e90b33b0556","slug":"hathras-the-administration-closed-the-open-shops-opposite-the-roster-hathras-news-ali2341543122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: रोस्टर के विपरीत खुली दुकानें बंद कराई प्रशासन ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: रोस्टर के विपरीत खुली दुकानें बंद कराई प्रशासन ने
विज्ञापन
हाथरस: रोस्टर के विपरीत खुली दुकानों को बंद कराते पुलिस कर्मी।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लॉकडाउन-4 में नई व्यवस्था के चलते हॉटस्पॉट को छोड़कर शहर के अन्य बाजारों व सड़कों पर चहल-पहल देखी गई। रोस्टर के हिसाब से दुकानें खुलीं और बाजार में भीड़ भी रही। हालांकि कुछ दुकानदारों ने रोस्टर को ताक पर रखकर भी अपनी दुकानें खोलीं, लेकिन पुलिस और प्रशासन इन दुकानों को जल्द बंद करा दिया। शहर में इस दौरान पुलिस गश्त करती रही।
लॉकडाउन-4 में जिला प्रशासन ने रोस्टर के हिसाब से अलग-अलग सामानों को खोलने की इजाजत दी है। यह व्यवस्था बुधवार से लागू हो गई। ऐसे में दूध, सब्जी, फल और दवा की दुकानें तो रोजाना की भांति आज भी खुली। इसके अलावा रोस्टर के हिसाब से शहर में कंस्ट्रशन कार्य का सामान, मोेबाइल फोन, पेंट, सैनेटरी, लोहे की दुकानें, साइकिल, ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रोनिक्स व इलेक्ट्रिक, चश्मे की दुकानें, फर्नीचर, फ्लैक्स, प्रिटिंग प्रेस को खोलने के लिए सोमवार, बुधवार और शनिवार का दिन निर्धारित किया है।
हालांकि अभी शहर के मुख्य बाजार हॉटस्पॉट इलाके में हैं। ऐसे में मुख्य बाजार तो पूरी तरह से बंद रहे, लेकिन शहर के हॉटस्पॉट से सटे बाजार खुले। इसके अलावा जलेसर रोड, अलीगढ़ रोड, आगरा रोड, इगलास रोड, बागला कॉलेज मार्ग, मेंडू रोड, नयागंज, चामड़ गेट, भूरापीर, जामा मस्जिद चौराहा, खातीखाना, सरक्यूलर रोड, कमला बाजार आदि इलाके खुले। जैसे ही सुबह बाजार खुले तो काफी भीड़ दिखाई दी। लोगों ने जरूरी सामान की खरीददारी की।
विज्ञापन
वहीं कुछ दुकानदारों ने अपनी ऐसे सामान की दुकानें भी खोल ली, जिनकी बुधवार को खोलने की इजाजत नहीं थी। इनमें कपड़े, ज्वैलरी आदि की दुकानें शामिल थीं। इन दुकानों को पुलिस ने बंद करा दिया। एफडीए की टीम भी इन दुकानों को बंद कराने में लग रही और चेतावनी देती रही। ऐसे में बाजारों में खलबली देखी गई।
सामाजिक दूरी का नहीं हुआ पालन
हाथरस। स्थानीय प्रशासन ने बाजार से लेकर अन्य स्थानों तक सामाजिक दूरी का पालन करना जरूरी बताया है, लेकिन सुबह जब यह इलाके खुले तो लोग फिर इस बात को भूल गए। लोग एक दूसरे से सटे नजर आए। कुछ स्थानों पर जरूर पुलिस ने हड़काकर लोगों को लाइन में लगवाया।
मुख्य बाजार फिर रहे पूरी तरह से लॉकडाउन
हाथरस। शहर के हॉटस्पॉट इलाके में ही मुख्य बाजार शामिल हैं। इसकी वजह यह है कि गली सीकनापान में एक ही परिवार में कई लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। ऐसे में घंटाघर, सीकनापान गली, मोहनगंज, मुरसान गेट, बुर्ज वाला कुआं, पत्थर बाजार, पसरट्टा, नजिहाई, हलवाई खाना, गुड़िहाई, रामलीला मैदान, गली बख्तावर, बागला मार्ग आदि में दुकानें नहीं खुलीं। हालांकि थोड़ी आवाजाही रही, लेकिन इसे पुलिस ने रुकवा दिया।