{"_id":"630127c89c4b206c45183486","slug":"hathras-thakur-ji-s-doula-came-out-with-pomp-with-14-tableaux-sikandhra-rahu-news-ali298540838","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 14 झांकियों के साथ धूमधाम से निकला ठाकुर जी का डोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 14 झांकियों के साथ धूमधाम से निकला ठाकुर जी का डोला
विज्ञापन
हाथरस : पुरदिलनगर में 50 मीटर लंबे तिरंगे के नीचे डीजे पर नाचते युवक। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कस्बा पुरदिलनगर में शनिवार को ठाकुर जी महाराज का डोला 14 मनोहारी झांकियों के साथ निकाला गया। मेला देखने के लिए हजारों की तादाद में लोग पहुंचे थे। काली की सवारी ने हैरतअंगेज तलवारबाजी की नुमाइश की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
बता दें कि कस्बे में प्रतिवर्ष जन्माष्टमी के अगले दिन ठाकुर जी महाराज का नगर भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। शनिवार को निकले मेले में 14 विभिन्न देवी देवताओं की आकर्षक झांकी निकाली गई। डीजे पर 50 मीटर लंबे तिरंगे के साथ युवक झूमते हुए चल रहे थे। मेला भ्रमण मार्ग बाजार को रंगबिरंगी रोशनियों से सजाया गया। मेेला हसायन रोड स्थित मंदिर से सायं सात बजे प्रारंभ हुआ। मेले के आगे आगे काली की सवारी तलवारबाजी करती चल रही थी। बांके बिहारी की प्रतिमा की, भगवान शंकर की बर्फ की झांकी, भगवान राम सहित कई झांकियां शामिल हुईं।
सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसडीएम अंकुर वर्मा, सीओ सुरेंद्र सिंह, सीओ ट्रेनी आनंद कुमार, कोतवाल अशोक कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सौनू राजौरा आदि संभाले हुए थे। आयोजन में सुरेश आर्य, बंटी आर्य, पूर्व चेयरमैन हर्षकांत कुशवाहा, अमित व्याणी, वरुण राठी, विनीत जाखेटिया, राधेश्याम चेचाणी, गौरव राठी, अंकित जाखेटिया, पंकज व्याणी, भोला काबरा, चंद्रकांत, होती लाल, संदीप राठी, दिनेश गुप्ता, कमल जाखेटिया, मुधमोहन द्विवेदी, अनिल नगरिया, महावीर सिंह, श्याम बाबू कुशवाहा, संजीव शर्मा, रवि कुशवाहा, श्रीकांत त्रिवेदी, गंगाराम कुशवाहा, पूरन सिंह कुशवाहा, मुन्नालाल, संजीव जाखेटिया, चंद्रप्रकाश कुशवाहा, नरेंद्र दीक्षित, आमोद शर्मा, आकाश माहेश्वरी, राजवीर सिंह कुशवाहा, कमल काबरा, नवीन कुशवाहा, शैलेंद्र त्रिवेदी, अभिषेक माहेश्वरी, हैप्पी भाई, सचिन दीक्षित, राजू चैचाणी आदि का सहयोग रहा। संवाद