फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Tesu festival runs from Vijayadashami to Kartik Purnima

हाथरस : विजयादशमी से कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है टेसू उत्सव

Sat, 16 Oct 2021 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Tesu festival runs from Vijayadashami to Kartik Purnima
हाथरस : आगरा रोड पर बिकते टेसू। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मेरा टेसू यहीं अड़ा, खाने को मांगे दही बड़ा। बचपन की यादों में शुमार टेसू-झांझी उत्सव की यह पंक्तियां अब विलुप्त होने लगी हैं। विजयादशमी से कार्तिक पूर्णिमा तक चलने वाले बृज के इस अनूठे उत्सव से नई पीढ़ी के बच्चे अनजान हैं। टेंसू और झांझी का उत्सव बृज क्षेत्र में खासा लोकप्रिय था, लेकिन बदलते समय में मोबाइल फोन की चकाचौंध में अन्य प्राचीन परंपराओं के साथ यह परंपरा भी विलुप्त होती जा रही है।
एक दशक पहले शहर की गलियों में छोटे बच्चे टेसू और झांझी लेकर घर-घर निकलते थे। कई प्रचलित गीत गाकर चंदा मांगते थे। हर साल कोई एक परिवार झांझी के लिए घराती दूसरा तरफ टेसू की तरफ से बराती होता था। कुछ जगह शरद पूर्णिमा पर आयोजन होते हैं। वहीं दशहरा पर रावण के पुतले के दहन के बाद टेसू लेकर घर-घर गीत गाने के साथ बच्चे नेग मांगते हैं। बालिकाओं की टोलियां झांझी का नेग मांगती थीं।
विज्ञापन

टेसू झांझी का इतिहास बहुत पुराना है। 10 साल पहले बच्चे मोहल्ले में गीत गाकर (नेग) चंदा एकत्रित करते थे। लड़के टेसू व लड़कियां झांझी लेकर चलती थीं। सभी बच्चे मिलकर गाना गाते थे। अब मोबाइल के जमाने में परंपरा विलुप्त होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ऊषा पचौरी
हर बच्चे की अलग जिम्मेदारी होती थी। हर साल टेसू का नया गीत तैयार किया जाता था। इसमें बड़ों का भी साथ होता था। वह पुराने गीतों में कुछ नया जोड़कर बच्चों को सिखाते थे। अब बदलते दौर में मोबाइल की वजह से त्योहारों की परंपरा धीरे-धीरे दम तोड़ रही हैं।
-अनुज शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed