फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Tempo overturned unbalanced on NH, youth dies, three people injured

हाथरस : एनएच पर असंतुलित होकर पलटा टेंपो, युवक की मौत, तीन लोग घायल

Fri, 17 Sep 2021 09:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Tempo overturned unbalanced on NH, youth dies, three people injured
हाथरस : आगरा रोड पर पलटने के बाद क्षतिग्रस्त हुआ टेंपो। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर कुरसंडा मोड़ के निकट बृहस्पतिवार की देर रात को एक टेंपो पलटने से उसमें सवार कई लोग घायल हो गए, जबकि टेंपो की चपेट में आए एक व्यक्ति की मौत हो गई। टेंपो सादाबाद से आगरा की तरफ जा रहा था। देर रात ही घायलों को उपचार के लिए हाइवे की एबुलेंस के जरिये सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर लाया गया। वहां उनका उपचार किया गया। पुलिस ने देर रात ही शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया।

शुक्रवार को परिजनों ने पहुंचकर शव की शिनाख्त कर ली। गांव नगला टीन ताजगंज आगरा निवासी करीब 33 वर्षीय अमर पुत्र रामजीलाल अपने गांव से अपनी कुरसंडा स्थित ससुराल आ रहा था। बताते हैं कि आगरा रोड पर कुरसंडा मोड़ के निकट ही एक टेंपो पलट गया। इसकी चपेट में आने से इस व्यक्ति की मौत हो गई और टेंपो में सवार रवि पुत्र राय सिंह, बृजमोहन सिंह पुत्र भरत सिंह और रामभोला पुत्र राजवीर सिंह निवासी महावतपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। हाइवे की एबुलेंस के जरिये आरपीओ भाव सिंह ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। वहां इनका उपचार किया गया। इधर, समाचार लिखे जाने तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed