फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Tempo collided with school bus uncontrollably, eight people injured

हाथरस : अनियंत्रित होकर स्कूली बस से टकराया टेंपो, आठ लोग घायल

Mon, 20 Dec 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Tempo collided with school bus uncontrollably, eight people injured
हाथरस : दुर्घटना में घायलों का जिला अस्पताल में होता उपचार। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड भैरों मंदिर के निकट टेंपो का पहिला निकल गया। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कूल बस से टकरा गया। इसके बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर चीखपुकार और अफरा-तफरी मच गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। इसमें से टेंपो चालक को उपचार के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया।
सोमवार की दोपहर को शहर के मोहल्ला श्रीनगर निवासी मुजाहिद सासनी से अपने टेंपो में सवारियों को लेकर हाथरस के लिए चला। जैसे ही उसका टेंपो शहर में पहुंचा तो ओवरब्रिज से पहले भैरव मंदिर के पास पहुंचा तो टेंपो का पहिया अलग निकल गया। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कूल बस से टकराया और पलट गया। इसके वहां अफरा-तफरी मच गई। टेंपो में सवार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगोें ने टेंपों में फंसे लोगों को जैसे-तैसे निकाला और इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहां काफी देर तक भीड़ लगी रही और पुलिस भी पहुंच गई। घायलों में रजनी पत्नी साहब सिंह व राजेश पुत्री डूंगर सिंह निवासीगण बसगोई सासनी, प्रवीण पुत्र सुरेश चंद्र निवासी गंभीरपुरा सासनी गेट अलीगढ़, रामनिवास दीक्षित निवासी लोधई सहपऊ, छह वर्षीय सुनयना व उसकी मां गायत्री पत्नी विजेंद्र, टेंपो चालक मुजाहिद निवासी श्रीनगर के अलावा मुजीम निवासी श्रीनगर शामिल हैं। जिला अस्पताल से टेंपो चालक को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed