फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Teenager raped three and a half year old innocent

यूपी: हाथरस में साढ़े तीन वर्ष की मासूम से हैवानियत, गांव के नाबालिग ने किया दुष्कर्म

Sat, 09 Oct 2021 11:30 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 09 Oct 2021 11:30 PM IST
सार

सादाबाद क्षेत्र के एक गांव की साढ़े तीन वर्षीय बच्ची जब अपनी चचेरी बहन, जोकि उससे छह माह बड़ी है, के साथ घर पर टीवी देख रही थी तो पड़ोस में रहने वाला 17 वर्षीय एक किशोर दोनों बच्चियों को बहलाकर खेत पर ले गया। वहां उसने साढ़े तीन वर्षीय एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Hathras: Teenager raped three and a half year old innocent
फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे साढ़े तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक किशोर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन


सादाबाद क्षेत्र के एक गांव की साढ़े तीन वर्षीय बच्ची जब अपनी चचेरी बहन, जोकि उससे छह माह बड़ी है, के साथ घर पर टीवी देख रही थी तो एक 17 वर्षीय एक किशोर दोनों बच्चियों को बहलाकर खेत पर ले गया। वहां उसने साढ़े तीन वर्षीय एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसकी बड़ी बहन वहां से भाग आई और उसने अपने घर पर इस बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


परिजन भी मौके पर पहुंच गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची का जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। बच्ची के पिता का कहना है कि आरोपी के परिजन उन्हें गांव से आने नहीं दे रहे थे और इन लोगों ने उनके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सिलसिले में कोतवाली निरीक्षक सादाबाद डीके सिसौदिया का कहना है कि बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed