{"_id":"5ef4f9238ebc3e433f0b4610","slug":"hathras-teenager-dies-in-hospital-family-commits-commotion-hathras-news-ali237072471","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस:अस्पताल में किशोरी की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस:अस्पताल में किशोरी की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रुहेरी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी की इलाज के चलते मौत हो गई। इसे लेकर परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा और फिर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव जगीपुर निवासी राकेश की 14 वर्षीय बेटी सिमरन को बुखार आ रहा था। जिस पर परिवार के लोग उसे बुधवार की सुबह रुहेरी स्थित कृष्णा नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। जहां पर उसका इलाज शुरू हुआ। आरोप है कि कुछ घंटे इलाज के बाद डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए, क्योंकि अस्पताल में दिए गए इलाज से बच्ची की हालत ज्यादा खराब हो गई। जिस पर अस्पताल के कर्मचारी ने बच्ची को दूसरी जगह ले जाने के लिए कहा, इसी दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने हंगामा काटा और शव लेकर गांव चले गए।
इसकी सूचना सासनी पुलिस को दी गई, जिसके बाद गांव में पुलिस पहुंच गई। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद सासनी पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। सासनी एसएचओ अश्विनी कौशिक ने बताया कि इस मामले में परिजनों के कहने पर शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।