फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Teenager dies due to electrocution during procession

हाथरस : बरात चढ़त के दौरान करंट लगने से किशोर की मौत

Fri, 13 May 2022 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Teenager dies due to electrocution during procession
मृतक तुलसी का फाइल फोटो - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

हाथरस रोड पर बृहस्पतिवार की रात को बरात चढ़त के दौरान करंट लगने से किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
तुलसी पुत्र राजेश कुमार निवासी नगला केसरी सहालग में शादियों में लाइट उठाने का काम करता था। बृहस्पतिवार की रात को भी वह एक बरात में लाइट उठाने के लिए गया था। बरात चढ़त के दौरान जनरेटर का तार टूट गया। वह तार को मुंह से छीलकर जोड़ने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान उसे करंट लग गया। उसकी चीख सुनकर बरात में हड़कंप मच गया। आनन-फानन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed