{"_id":"60f9bce18ebc3e6fdc5e2096","slug":"hathras-team-that-went-to-vaccination-was-beaten-up-held-hostage-sikandhra-rahu-news-ali268776013","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : टीकाकरण करने गई टीम से मारपीट, बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : टीकाकरण करने गई टीम से मारपीट, बंधक बनाया
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कोतवाली के गांव निहालपुर में कोविद टीकाकरण गई टीम के साथ कुछ लोगों ने टीका लगाने को लेकर मारपीट कर दी। बाद में पुलिस ने जाकर टीकाकरण का काम शुरू कराया। गांव में शाम तक 80 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया।
इस मामले में सीएचसी के प्रभारी डॉ. रजनीश यादव ने बताया कि गांव में विभाग की टीम टीकाकरण कर रही थी। तभी दो लोगों ने टीकाकरण की गति धीमी होने का आरोप लगाते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। गांव में इंटरनेट की स्पीड धीमी थी, इसलिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में समय लग रहा था। हंगामे के कारण टीकाकरण रुक गया। आरोप है कि हंगामा करने वालों ने टीकाकरण के कार्ड भी फाड़ दिए। बाद में पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया और टीकाकरण शुरू कराया।