फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Teachers will be given knowledge to teach English language in a simple way

हाथरस : शिक्षकों को अंग्रेजी भाषा को सरल तरीके से पढ़ाने का दिया जाएगा ज्ञान

Sun, 13 Mar 2022 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Teachers will be given knowledge to teach English language in a simple way
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मॉडल प्राथमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) के सभी शिक्षकों को ऑनलाइन रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले में यह प्रशिक्षण शिक्षकों को 23 मार्च को दिया जाएगा। शिक्षकों को इस प्रशिक्षण में ऑनलाइन जूम एप के जरिये जुड़ना होगा। राज्य परियोजना निदेशक की ओर से जारी पत्र में जो कार्यक्रम जारी किया गया है, उसके अनुसार जिले के 131 स्कूलों के करीब 360 शिक्षक इस प्रशिक्षण में शामिल होंगे। यह प्रशिक्षण दो घंटे का होगा।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 131 मॉडल प्राइमरी स्कूल हैं। इनका संचालन अंग्रेजी माध्यम से किया जा रहा है। इन स्कूलों में 56 प्राथमिक विद्यालय, 69 कंपोजिट विद्यालय और छह उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में अंग्रेजी के प्रति रुचि पैदा करने के लिए शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण में कुछ उपाय बताए जाएंगे, ताकि वह बच्चों में अंग्रेजी विषय के प्रति लगाव पैदा कर सकें। 23 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक यह प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन जूप एप से होगा प्रशिक्षण
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शाहीन ने बताया कि जिले के अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के शिक्षकों को दिया जाएगा। 23 मार्च को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक इस प्रशिक्षण में शिक्षक-शिक्षिका शामिल होंगे। यह प्रशिक्षण शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए समान रूप से लाभकारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें शिक्षकों को बच्चों में अंग्रेजी के प्रति रुचि जगाने की सीख दी जाएगी, क्योंकि कई बार बच्चे इसे कठिन विषय मानकर बचना चाहते हैं, लेकिन अब शासन की मंशा है कि सरकारी स्कूलों के बच्चे भी निजी स्कूलों की तरह अंग्रेजी के वातावरण में आएं। वह इस विषय को आसानी से समझें। इसी प्रयास में स्कूलों में पहले अंग्रेजी माध्यम से शिक्षक नियुक्त किए गए और अब उन्हें रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed