{"_id":"5e2746318ebc3e4b4c439432","slug":"hathras-teachers-shout-at-collectorate-over-various-demands-hathras-news-ali2246650192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर भरी हुंकार
विज्ञापन
हाथरस: कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करते शिक्षक।
- फोटो : HATHRAS
शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन, शिक्षण कार्य ठप
विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर भरी हुंकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शिक्षक महासंघ के बैनर तले कलक्ट्रेट परिसर में जिलेभर के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी। प्रदेश संगठन के आह्वान पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समय समय पर जो भी उत्तरदायित्व दिए जाते हैं, उनका निर्वहन करने में शिक्षक लगे हैं। इसके बाद भी प्रदेश भर में शिक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों की संवेदन शून्यता बनी हुई है। जिन 16 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया, उनमें पुरानी पेंशन की बहाली, प्रत्येक प्राइमरी स्कूल में कम से कम पांच शिक्षकों की नियुक्ति, विद्यालय में मूल भूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, प्रत्येक विद्यालय में लिपिक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति की मांग, विद्यालयों के संविलयन पर रोक सहित 16 मांगों को पूरा करने की मांगें प्रमुख हैं।
इस मौके पर महासंघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, संयोजक डॉ. दिलीप कुमार आमोरिया, जिला मंत्री विजयवीर सिंह, सूरजपाल सिंह, योगेंद्र शर्मा, जितेंद्र कौशल, चौधरी सत्यपाल सिंह, सुखलेश आदि मौजूद थे।